रोनाल्डो ने 20 साल के करियर में पहली बार यूरोपा लीग में किया स्कोर

by sadmin
Spread the love

दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इस सीजन का पहला गोल आखिरकार कर दिया। उन्होंने यूईएफए यूरोपा लीग में  इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड की ओर से खेलते हुए मोल्डोवा के क्लब शेरिफ तिरासपोल के खिलाफ गोल किया। 2022-23 सीजन में रोनाल्डो सात मैचों में एक भी गोल नहीं कर पाए थे। उन्होंने पहली बार गेंद को गोलपोस्ट में डाला।रोनाल्डो अपने 20 साल के करियर में दूसरी बार यूरोपा लीग में उतरे हैं। वह इससे पहले 2002 में पुर्तगाल के क्लब स्पोर्टिंग क्लब के लिए खेले थे, लेकिन तब गोल नहीं कर पाए थे। उन्होंने पहली बार यूरोपा लीग में किया है। वह इससे बड़े टूर्नामेंट यूईएफए चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। रोनाल्डो के क्लब करियर का यह 699वां गोल है। शेरिफ ऐसा 124वां क्लब बना, जिसके खिलाफ रोनाल्डो ने गोल किया है।रोनाल्डो के चैंपियंस लीग में 141 गोल हैं, लेकिन मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम इस बार चैंपियंस लीग के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई। रोनाल्डो इस कारण क्लब भी छोड़ना चाहते थे, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका और उन्हें दूसरे स्तर के टूर्नामेंट यूरोपा लीग में खेलने के लिए उतरना पड़ा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!