गौतम अदाणी बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली | गौतम अदाणी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के बाद गौतम अदाणी का ही नंबर है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार उन्होंने यह मुकाम दूसरे स्थान पर रहे बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़कर हासिल किया है। दोनों के बीच दूसरे नंबर के लिए कड़ा मुकाबला चल रहा है। कभी अदाणी आगे निकल रहे हैं तो कभी बर्नार्ड अर्नाल्ट। वहीं ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार गौतम अदाणी तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।ब्लूमबर्ग के अरबपति सूचकांक के अनुसार 60 साल के गौतम अदाणी की नेटवर्थ 154.7 अरब डॉलर है। बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति भी 153.8 अरब डॉलर है। वहीं लिस्ट में पहले स्थान पर काबिज टेस्ला के प्रमुख व दुनिया के सबसे धनी एलन मस्क की नेटवर्थ 273.5 अरब डॉलर है, जबकि, अमेजन के संस्थापक व सीईओ जेफ बेजोस की 149.7 अरब डॉलर है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!