चीनी पूर्वी तट पर ‘मुइफा’ तूफान ने दिखाया रौद्र रूप, आंधी और बार‍िश से 10 लाख लोगों को बचाया

by sadmin
Spread the love

बीजिंग । चीन में प्राकृतिक आपदा का रुप धर ‘मुइफा’ तूफान ने यहां के पूर्वी तट पर रौद्र रूप दिखाया है। इससे पहले, बीती रात तूफान के चलते शंघाई शहर में तेज हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार देर रात तूफान के तट से टकराने के बाद अधिकतम 125 किलोमीटर (77 मील) प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं, लेकिन सुबह तक तूफान कमजोर होकर ऊष्णकटिबंधीय चक्रवात में बदल गया। बृहस्पतिवार को इसके जियांग्सू प्रांत के पूर्वी हिस्सों की तरफ बढ़ते समय और कमजोर होने का पूर्वानुमान है।
शंघाई क्षेत्र में तूफान से किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है और गुरुवार को सार्वजनिक परिवहन सेवाएं फिर से शुरू की जा रही हैं। इससे पहले, तूफान के क्षेत्र से गुजरते समय इन सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी। सोशल मीडिया पर दक्षिणी शंघाई के निंगबो शहर में जलभराव की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में बीती रात हुई भारी बारिश के बाद कई स्कूटर और कार पानी में डूबी हुई दिख रही हैं।
जियांग्सू में तूफान की दस्तक के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है और प्रांत के सभी जिलों में बृहस्पतिवार को स्कूल बंद कर दिए गए हैं। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि गुरुवार सुबह अधिकतम 108 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जो दिन ढलते-ढलते धीरे-धीरे कमजोर होती चली जाएंगी। इस बीच देखा जाए तो शंघाई क्षेत्र में आए तूफान के चलते किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं म‍िली है। तूफान के चलते मेट्रो सेवा को भी बंद कर द‍िया गया था। लेक‍िन अब इसके कमजोर पड़ने के बाद गुरुवार को सार्वजन‍िक पर‍िवहन सेवाओं को फ‍िर से बहाल कर द‍िया गया है।
सोशल मीड‍िया पर शेयर तस्‍वीरों में रात भर हुई भारी बारिश के चलते शंघाई के दक्षिण में स्थित निंगबो शहर में वाटर लॉग‍िंग की स्‍थ‍िति पैदा हो गई। कई-कई फीट जमा पानी में स्कूटर और कारें डूब गईं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर केवल कुछ सड़कों को ही बंद करने का ज‍िक्र क‍िया गया है। स्थानीय मीडिया का कहना है क‍ि शंघाई में एक आवासीय परिसर में पूरी रात में 15 सेंटीमीटर (6 इंच) पानी बरसा है।
इस बीच मौसम व‍िभाग ने जिआंगसू प्रांत में आंधी के साथ-साथ भारी बारिश होने की चेतावनी भी जारी की है। इसके चलते प्रांत के सभी जिलों ने गुरुवार को स्कूल बंद रखने का ऐलान कर द‍िया है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि गुरुवार सुबह अधिकतम हवाएं 108 किलोमीटर (67 मील) प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। लेक‍िन द‍िन ढलते-ढलते इसके और कमजोर पड़ने की प्रबल संभावना है। केंद्र के मुताब‍िक गुरुवार रात के बाद तूफान के शेडोंग प्रांत से टकराने से पहले पीले सागर तक पहुंचने की उम्‍मीद है, ज‍िसके चलते वह करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!