आदि-प्राचीन काल से धर्मिक, अध्यात्म और जन आस्था का केन्द्र है बखारीपाठ- कैबिनेट मंत्री अकबर

by sadmin
Spread the love

कवर्धा,प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक  मोहम्मद अकबर अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान आज आदि-प्राचीन काल से धर्मिक, अध्यात्म और जन आस्था का केन्द्र ग्राम बखारीपाठ में आयोजित रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री अकबर ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और जिले की खुशहाली की कामना की। मंत्री मोहम्मद अकबर ने जिले के विकास, समृद्धि, खुशहाली और क्षेत्रवासियों के प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा। मंत्री अकबर ने कहा कि ग्राम बखारीपाठ आदि-प्राचीन काल से धर्मिक, अध्यात्म और जन आस्था का केन्द्र है। यहां नागरिक प्राचीन काल से पूजा-अर्चना करते आएं है। जिसका पौराणिक महत्व है।  यह क्षेत्र दार्शनिक स्थल के लिए प्रसिद्ध है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में 16 ग्राम और 10 ग्राम पंचायत के लोग बखारीपाठ में पूजा अर्चना करने आते है और धार्मिक जनआस्था का केन्द्र है। इस दौरान मंत्री अकबर ने क्षेत्र के विकास के लिए 10 लाख रूपए की घोषाणा की। इसके साथ ही पूर्व में ग्रामीणों की मांग पर विकास के लिए 2 लाख रूपए की स्वीकृति मिल गई है। धार्मिक स्थल पर नलकूप खनन के लिए भी स्वीकृति दे दी गई है और कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास होने से नागरिकों का विकास होगा। उन्हें इस क्षेत्र में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा अंचल के गांवों के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे है। गांव के विकास होने से शहर तक पहुंच का मार्ग बनेगा। कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री अकबर ने ग्रामीणजनों और जनप्रतिनिधियों के साथ जमीन पर बैठ कर प्रसाद ग्रहण किया और भंडारा का भोजन भी किया। इस अवसर पर नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरीलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार पटेल, श्रीमती गंगोत्री योगी, कलीम खान, प्रताप वर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा राम साहू, गोरेलाल चंद्रवंशी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, पार्षद अशोक सिंह, अगमदास, श्रीमती सीमा अगम अनंत सहित आसपास के ग्रामीजन और पंच-सरपंच जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!