निधन के तुरंत बाद आसमान में दिखीं महारानी एलिजाबेथ!, महिला का दावा

by sadmin

लंदन । ब्रिटेन के शाही परिवार की शीर्ष सदस्य और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार देर रात 11:15 बजे (भारतीय समयानुसार) निधन हो गया। 96 साल की महारानी स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में रह रही थीं। वह पिछले कुछ वक्त से बीमार थीं। इसी कैसल में उन्होंने अंतिम सांस ली। महारानी के निधन के बाद जहां ब्रिटेन में उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। पूरा शाही परिवार स्कॉटलैंड में मौजूद है। वहीं, एक महिला ने चौंकाने वाला दावा किया है। महिला ने दावा किया है कि उसने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को निधन के एक घंटे बाद बादलों के रूप में देखा। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स में टेलफ़ोर्ड की रहने वाली लीन बेथेल ने फ़ेसबुक पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में बादल दिखाई दे रहे हैं। गौर से देखने पर ऐसा लगता है कि क्वीन एलिजाबेथ अपने सिग्नेचर हैट के साथ नज़र आ रही हैं। ऐसे किसी दावों की पुष्टि नहीं करता है। लीन बेथेल ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया ‘घर की ओर ड्राइव करते हुए लेसी अचनाक चिल्ला उठी। मैं घबरा गई। फिर उसने बादलों में इस नजारे की ओर इशारा किया।’ फेसबुक पर शेयर होने के बाद से ये फोटो वायरल हो गई है। खबर लिखे जाने तक इस फोटो को 16,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। अब तक इस फोटो पर 9,600 कमेंट आ चुके हैं। 33,000 से अधिक लोगों ने इसे शेयर किया है।
दरअसल, स्थानीय समयानुसार गुरुवार दोपहर को शाही परिवार ने पुष्टि की थी कि 96 वर्ष की उम्र में महारानी का निधन हो गया। शाही परिवार के मुताबिक, महारानी एलिजाबेथ ने स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में ‘शांतिपूर्वक’ इस दुनिया को अलविदा कहा। बता दें कि महारानी एलिजाबेथ ने 70 साल तक ब्रिटिश राजगद्दी संभाली। गुरुवार दोपहर को महारानी एलिजाबेथ की तबीयत नाजुक होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद वे डॉक्टर्स की देखरेख में थीं। बीमारी की वजह से महारानी बाल्मोरल महल में रह रही थीं। वे सभी आधिकारिक काम इसी पैलेस से कर रही थीं। ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने 6 सितंबर को यहीं आकर उनसे मुलाकात की और यहीं शपथ ली थी। शाही परिवार ने बताया था कि महारानी एपीसोडमिक मोबिलिटी की दिक्कत से जूझ रही थीं। इस बीमारी में मरीज को खड़े होने और चलने में परेशानी होती है। उन्हें 19 फरवरी 2022 को कोरोना भी हुआ था। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय  के निधन के बाद उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स नए किंग बन गए हैं। अब उन्हें किंग चार्ल्स-तृतीय के नाम से जाना जाएगा। जल्द ही उनकी ताजपोशी होगी। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद अब कई शाही प्रतीक बदले जा सकते हैं। फ्लैग, नोट, सिक्के में अभी तक महारानी की अलग-अलग तस्वीर होती थी। अब इसे हटाकर नए किंग बने प्रिंस चार्ल्स की फोटो लगाए जाने की उम्मीद है। महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप की मौत 9 अप्रैल 2021 को हुई थी। अब महारानी भी नहीं रहीं। शाही परिवार अब आधिकारिक रूप से शोक में होगा। सभी अधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। देश में 10 दिनों के शोक का ऐलान किया गया है। शाही महलों और घरों पर यूनियन जैक आधा झुका दिया गया है। इसके अलावा ब्रिटेन की सभी बाहरी पोस्टों और सैन्य ठिकानों पर भी झंडा झुका रहेगा। भारत समेत कई देशों में बने ब्रिटिश हाई कमीशन के दफ्तरों में भी साइमन जैक आधा झुका दिया गया है।

Related Articles

Leave a Comment