कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता

by sadmin
Spread the love

देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बड़ी कमी की गई है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई कमी नहीं हुई है। इससे होम किचन पर इसका कोई खास नहीं होगा।एक सितंबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के व्यावसायिक सिलेंडर के दाम 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.50 रुपये, चेन्नई में 96 रुपये कम में  मिलेगा। 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिलेगा।एक अगस्त को भी कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 36 रुपये की कमी की गई थी। कमर्शियल एलपीजी गैस का इस्तेमाल अधिकतर होटलों, खाने पीने की दुकानों आदि में होता है। इससे उन्हें दाम में कमी से बड़ी राहत मिलेगी। यह लगातार चौथा महीना है जब कमर्शियल गैस के दाम घटे हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!