भारी बारिश का अलर्ट जारी

by sadmin
Spread the love

देश के कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश से कई मध्यप्रदेश,ओडिशा,राजस्थान जैसे राज्यों में बाढ़ की स्थिति बनीं हुई है। यूपी में कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर हैं।इस बीच मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी की है।मौसम विभाग के मुताबिक, आज यूपी, बिहार, एमपी, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के 10 जिलों में शनिवार को बहुत तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के मुताबिक शनिवार को पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, कटिहार, अररिया, किशनगंज, मधुबनी, सुपौल और पूर्णिया जिले में बहुत तेज बारिश होने की आशंका है। इन जिलों के लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!