उड़ान भरते ही विमान के इंजन में लगी आग

by sadmin
Spread the love

मेक्सिको में एक विमान के उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही इंजन में आग लग गई, जिससे पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विवा एयरबस फ्लाइट VB518 ने ग्वाडलजारा हवाई हड्डे से लॉस एंजिल्स के लिए उड़ान भरी थी। इस प्लेन में 186 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। इस तरह पायलट की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। रिपोर्ट के मुताबिक, तीन घंटे की उड़ान में अभी 10 मिनट ही हुए होंगे कि यात्रियों ने जेट के दाहिने इंजन से चिंगारी और आग की लपटें निकलते देखा। कुछ यात्रियों ने विस्फोट की आवाज सुनने की भी शिकायत की।क्रू को जब तक विमान में आग लगने की जानकारी मिलती, तब तक वह 13,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच चुका था। आनन-फानन में इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया। इस तरह टेकऑफ करने के 45 मिनट बाद प्लेन ग्वाडलजारा हवाई अड्डे पर वापस आ गया। यात्रियों को तुरंत नीचे उतार दिया गया और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू हुआ। इसके बाद सभी यात्रियों को रात भर ठहरने लिए एक होटल में भेज दिया गया। अगली सुबह उन लोगों ने दोबारा उड़ान भरी। हालांकि यह दिक्कत क्यों आई, इसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!