सस्ता सोना खरीदने का आज आखिरी मौका, 10 ग्राम पर 624 रुपये का फायदा

by sadmin
Spread the love

मोदी सरकार से सस्ता सोना खरीदने का आज आखिरी मौका है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के रूप में आज आप गुरुवार को बंद भाव के मुकाबले 52094 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 51470 रुपये में मिलेगा। अगर आप एक ग्राम सोना लेना चाहते हैं तो आपको 5,147 रुपये देने होंगे। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की दूसरी सीरीज के तहत बॉन्ड का इश्यू प्राइस (सोने की कीमत) 5,197 रुपये प्रति यूनिट (ग्राम) तय किया गया है।
एक ग्राम से लेकर चार किलोग्राम तक सोना खरीदें
इस योजना के तहत सरकार निवेशकों को फिजिकल गोल्ड नहीं देती, बल्कि सोने में निवेश करने का अवसर देती है। इस योजना की खास बात यह है कि इसमें निवेशक एक वित्त वर्ष में एक ग्राम से लेकर चार किलोग्राम तक सोना खरीद सकता है।
ऐसे मिलेगा 624 रुपये का फायदा
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना की दूसरी सीरीज 22 अगस्त को शुरू हुई और आज यानी 26 अगस्त को अंतिम दिन है। आरबीआई में पहली सीरीज इस साल 20 जून से 24 जून तक शुरू की थी।
अगर आप ऑनलाइन निवेश करते हैं और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए ऑनलाइन भुगतान करते हैं तो आपको सोने की कीमत में प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट दी जाएगी। यानी 10 ग्राम पर 500 रुपये की छूट सरकार दे रही है और गुरुवार को बंद रेट से बॉन्ड का रेट 124 रुपये कम है। इस तरह 624 रुपये का फायदा मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!