उकसावे की कार्रवाई से बाज नहीं आ रहा ड्रैगन, ताइवान की सीमा के पास से 25 युद्धक विमानों ने उड़ान भरी

by sadmin
Spread the love

बीजिंग । चीन और ताइवान के बीच खड़ा हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताइवान ने फिर चीनी विमानों के उसकी सीमा में घुसपैठ का आरोप लगाया है। ताइवानी अधिकारियों ने दावा किया कि 51 चीनी युद्धपोतों, 6 वॉरशिप्स और 25 चीनी लड़ाकू बमवर्षक ने एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन को तोड़ दिया। अधिकारियों ने कहा कि इन चीनी विमानों ने देश के पूर्व इलाके के ऊपर से उड़ान भरी।
ताइवान की सीमा के पास से जिन 25 युद्धक विमानों ने उड़ान भरी, उसमें 12 सुखोई एसयू-30 लड़ाकू जेट, 6 शेनयांग जे-16 लड़ाकू जेट, 4 चेंगदू जे-10 लड़ाकू जेट, 2 जियान एच-6 बमवर्षक और एक शानक्सी वॉय-8 इलेक्ट्रॉनिक युद्धक विमान शामिल हैं। वहीं, ताइवान की ओर से इस लेकर रेडियो वार्निंग जारी की गई। साथ ही घुसपैठ पर नजर रखने के लिए वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली को अलर्ट किया गया।
चीनी विमानों के घुसपैठ की यह खबर ताइवान के सैन्य अभ्यास के बीच आई है। ताइवान स्वशासित द्वीप पर चीन के राजनीतिक नियंत्रण को स्वीकार करने के लिए बीजिंग के दबाव का विरोध करता रहा है। कुछ दिनों पहले ही चीनी जहाजों और विमानों की ओर से ताइवान के समुद्री और हवाई क्षेत्र में मिसाइलें दागी गई थीं।  ताइवान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि हम ताइवान के समुद्री और हवाई क्षेत्रों के आसपास चीनी सेना के लगातार सैन्य उकसावे की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं, जो क्षेत्रीय शांति को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट चीन के सैन्य अभियान हमें युद्ध के लिए तैयारी के प्रशिक्षण का अवसर प्रदान करते हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!