डीयू का आरजेडी में विलय हो जाएगा, नीतीश के पास कोई विकल्प नहीं है – आरसीपी सिंह

by sadmin
Spread the love

पटना । जनता दल यूनाईटेड  को छोड़ चुके बिहार के नेता आरसीपी सिंह  ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  पर हमला बोला। आरसीपी सिंह ने पत्रकारों से कहा कि, जेडीयू का आरजेडी  में विलय हो जाएगा। नीतीश के पास कोई विकल्प नहीं है। आरसीपी सिंह ने गोपालगंज की यात्रा के दौरान रास्ते में पत्रकारों से बातचीत की। आरसीपी सिंह से यह पूछने पर कि क्या अब भाजपा में शामिल होंगे? उन्होंने कहा कि ”अभी तो हम सड़क पर हैं। सब कार्यकर्ता बुला रहे हैं, जाएंगे, पूरे बिहार में घूमेंगे। कार्यकर्ताओं की जो राय होगी, उसके बाद निर्णय लिया जाएगा।” बिहार के मुख्यमंत्री के बार-बार पलटी मारने के सवाल पर आरसीपी सिंह ने कहा कि, ”जो पलटी मार रहे हैं उनसे पूछिए। कितने बार पलटी मारेंगे, चार बार तो हो चुका- 1994, 2013, 2017 और 2022 में।” क्या जेडीयू का आरजेडी में विलय हो सकता है? इस सवाल पर सिंह ने कहा कि, ”वह तो करेंगे ही, उनके पास ऑप्शन ही क्या है। वे (नीतीश कुमार) तो बिल्कुल शरणंम गच्छामी हो चुके हैं, बचता क्या है।”

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!