काबुल की मस्जिद में बम ब्लास्ट

by sadmin
Spread the love

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के खैर खाना इलाके में बुधवार शाम ‘अबूबकिर सेदिक’ मस्जिद में मगरिब की नमाज के दौरान धमाका हुआ, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। 40 लोगों के घायल होने की भी खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक विस्फोट के कारण आसपास की कई इमारतों की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए हैं। तालिबान के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि काबुल के पीडी-17 एरिया में हुए इस ब्लास्ट की जांच के लिए तालिबान के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। ब्लास्ट में मस्जिद के मौलवी आमिर मोहम्मद काबुली की भी मौत हुई है। इलाके के अस्पताल इमरजेंसी NGO ने बताया कि वहां 27 लोगों को भर्ती किया गया है, जिसमें 5 बच्चे शामिल हैं। इनमें एक बच्चा 7 साल का है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!