जुलाई महीने में थोक महंगाई दर 13.93%

by sadmin
Spread the love

देश में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर जुलाई महीने में 13.93% रही। इसमें 2022 के जून महीने की तुलना में थोड़ी गिरावट दिख रही है। जून महीने में थोक महंगाई दर में बीते वर्ष की तुलना में 15.18% प्रतिशत का उछाल दिखा था।जुलाई महीने में थोक महंगाई की यह दर खासतौर पर मिनिरल ऑयल, खाद्य पदार्थों, क्रूड पेट्रोलियम और नेचुरल गैस, बेसिक मेटल, ऊर्जा, केमिकल और उससे जुड़े उत्पादों की कीमतों में राहत के कारण रही। सरकार की ओर से मंगलवार को आंकड़े जारी कर इस बात की जानकारी दी गई।बता दें कि बीते मई महीने में थोक महंगाई दर बढ़कर पिछले तीन दशकों के उच्चतम स्तर 16.63% पर पहुंच गई थी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!