पाकिस्तान में बस और तेल टैंकर के बीच भीषण भिड़ंत

by sadmin
Spread the love

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से दर्दनाक घटना सामने आई है। मंगलवार को एक यात्री बस और एक तेल टैंकर के बीच भीषण भिड़ंत होने से 20 लोग जिंदा जल गए। यह हादसा लाहौर से लगभग 350 किलोमीटर दूर मुल्तान में एक मोटरवे पर हुई। हादसे के बाद कई घंटे तक यातायात बाधित रहा। हादसे का कारण तेज गति से वाहन चलाना बताया जा रहा है।रेस्क्यू 1122  के प्रवक्ता ने कहा, ‘लाहौर से कराची जा रही एक बस और एक तेल टैंकर की टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद बस और टैंकर दोनों में आग लग गई और यात्री जिंदा जल गए।’ उन्होंने बताया कि झुलसे हुए लोगों को मुल्तान के निश्तार अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!