डोनाल्ड ट्रंप के घर पर एफबीआई का छापा

by sadmin
Spread the love

ट्रंप ने अमेरिका में भ्रष्टाचार अल्प विकसित देशों के स्तर तक पहुंचने का आरोप लगाते हुए इस कार्रवाई की तुलना वाटरगेट कांड से कर दी। उन्होंने सवाल किया कि इस कार्रवाई और वाटरगेट में क्या अंतर है? यह अभियोजन पक्ष का कदाचरण है और न्याय प्रणाली का शस्त्रीकरण है।अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आलीशान पॉम हाउस और रिजॉर्ट मार-ए-लीगो पर सोमवार देर रात छापा मारा है। जांच एजेंसी के एजेंट ट्रंप के घर को घेरे हुए हैं और तलाशी ली जा रही है। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने यह दावा किया है, हालांकि एफबीआई ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। ट्रंप का यह निवास फ्लोरिडा में पाम बीच पर स्थित है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!