कीर्ति आजाद ने तस्वीर शेयर कर कहा…देखो विनोद श्रीकांत त्यागी का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली । दरभंगा के सांसद कीर्ति आजाद ने बढ़े शानदार अंदाज में बीजेपी पर चुटकी ली है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ नोएडा के लोकल नेता श्रीकांत त्यागी की फोटो शेयर की है। इसके साथ में वायरल हो रहे एक मीम की लाइन….देख रहे हो ना बिनोद, श्रीकांत त्यागी का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है।दरअसल श्रीकांत त्यागी वहीं शख्स है, जिसका नोएडा की पॉश सोसायटी में महिला से बदसलूकी करने का वीडियो वायरल हुआ था। वह खुद को बीजेपी का नेता बताता था, लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा का कहना है श्रीकांत त्यागी का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। कभी भाजपा में रह चुके कीर्ति आजाद अभी तृणमूल कांग्रेस से सांसद हैं। वहां लगातार भाजपा पर इस तरह की चुटकी लेते रहते हैं। उन्होंने श्रीकांत त्यागी के जगत प्रकाश नड्डा को एक गुलदस्ता देने की तस्वीर शेयर की है। त्यागी के भाजपा से संबंध होने की खबर आई तब पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, त्यागी का बीजेपी से कोई लेना देना नहीं है। वहीं पार्टी के किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने भी कहा कि श्रीकांत त्यागी नाम का व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नहीं है। किसान मोर्चा की कोई युवा समिति भी नहीं है। सरकार उसके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करे जिसने महिला के साथ अभद्रता की है। वहीं जिस सोसायटी में महिला के साथ अभद्रता को लेकर श्रीकांत त्यागी का नाम सामने आया। नोएडा के सांसद महेश शर्मा ने उस सोसायटी का दौरा किया. सोसायटी में पीड़ित महिलाओं के साथ बातचीत के बाद महेश शर्मा ने कहा, पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। मैंने पुलिसकर्मियों से कहा है उसे 48 घंटे में गिरफ्तार करे। पुलिस कोर्ट से वारंट लेने गई है। ये जांच का विषय है कि श्रीकांत त्यागी कौन है। मैंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में इस आजतक पार्टी के किसी कार्यक्रम में नहीं देखा है। महिला के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद से त्यागी फरार है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की पत्नी और ड्राइवर सहित 4 लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि श्रीकांत की तलाश जारी है। जानकारों ने बताया कि शुरुआती जांच शुरू होते ही पुलिस के कई साथियों की मदद से वह अंडर ग्राउंड हो गया था। श्रीकांत के रसूख का अंदाजा इससे लग सकता है कि भारतीय जनता पार्टी की कई बड़े लीडर के साथ उसकी तस्वीरें मौजूद हैं। जिस वक्त को अपने गांव भंगेल में रहता था, घर के बाहर बाकायदा पुलिस की बेरिकेडिंग होती थी। पुलिस पिकेट लगाए जाते थे। बूम बैरियर लगाए जाते थे और उसके घर के अंदर जाने के लिए बाकायदा मेटल डिटेक्टर लगाया गया था।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!