झारखंड में बढ़ रहा ‘इस्लामीकरण, रविवार की जगह शुक्रवार को हो रही स्कूलों की छुटटी

by sadmin
Spread the love

रांची । भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में दावा किया कि झारखंड में 1800 स्कूलों में रविवार की बजाय शुक्रवार को छुट्टी हो रही है। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रमाण है कि देश ‘इस्लामीकरण’ की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान विषय उठाकर कहा कि मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से कराई जाए ताकि कड़ा संदेश दिया जा सके। सांसद दुबे ने कहा कि ‘मैं झारखंड राज्य में हो रहे इस्लामीकरण की ओर ध्यान दिला रहा हूं। राज्य के कुछ जिलों में जनसंख्या का संतुलन बदल गया है। बांग्लादेश निकट है, इसलिए ऐसा हो रहा है।’
उनके मुताबिक, अचानक देखने में आया कि झारखंड में 1800 इसतरह के स्कूल हैं, जिन्होंने अपने नाम में उर्दू शब्द लगा लिया है। इन स्कूलों में रविवार को छुट्टी नहीं होती है, बल्कि शुक्रवार को हो रही है।” भाजपा सांसद ने कहा कि ”देश इस्लामीकरण की तरफ बढ़ रहा है। झारखंड उस रास्ता दे रहा है। इसकी एनआईए से जांच कराई जाए। यह कड़ा संदेश जाना चाहिए। किसी भी कीमत पर इस बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने झारखंड के पिछड़ेपन का विषय उठाकर दावा किया कि विकास के कई मानकों पर राज्य बहुत पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि ”राज्य अपने लोगों को अनुसंधान, अवसर और कौशल विकास मुहैया कराने में विफल है। झारखंड में सिर्फ सात-आठ नए स्टार्ट-अप पंजीकृत हुए हैं। केंद्र सरकार निर्देश दे कि राज्य सरकार अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करे।”

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!