केजरीवाल का ट्वीट- गुजरात में भाजपा अमित शाह को मुख्यमंत्री का चेहरा बना सकती है

by sadmin
Spread the love

अहमदाबाद | गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होना तय है| भाजपा और कांग्रेस के अलावा अबकी बार आम आदमी पार्टी (आप) भी मैदान में है| दिल्ली और पंजाब में मिली सफलता से गदगद आप गुजरात फतह करने में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती| एक महीने के भीतर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल चार बार गुजरात दौरा कर मुफ्त बिजली और रोजगार को लेकर बड़ा ऐलान कर चुके हैं| गुजरात चुनाव निकट आते ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है| सभी जानना चाहते हैं कि राजनीतिक दल किसे अपना मुख्यमंत्री बनाएंगे? इन सबके बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ट्वीट से गुजरात की राजनीति गरमा गई| केजरीवाल ने ट्वीट में कहा – ‘आप’ गुजरात में तेजी से बढ़ रही है| भाजपा बुरी तरह बौखलाई हुई है| क्या ये सच है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा गुजरात में अमित शाह जी को सीएम चेहरा घोषित करने जा रही है? भूपेन्द्रभाई पटेल के काम से क्या भाजपा भी नाराज है? केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद गुजरात की राजनीति गरमा गई है| गुजरात आप ने भी भाजपा के सीएम चेहरे को लेकर सवाल किया है| जिसके जवाब में भाजपा ने कहा कि वह आप को उसके सवाल का जवाब देने के लिए बाध्य नहीं है|

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!