वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी

by sadmin
Spread the love

सोमवार को वॉशिंगटन डीसी के पूर्वोत्तर इलाके में हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी की। हमले में एक की मौत और पांच लोगों के घायल होने की खबर है।फायरिंग की एफ स्ट्रीट एनई के 1500 ब्लॉक में हुई। वॉशिंगटन डीसी पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अनुसार गोलीबारी सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। एमपीडी प्रमुख रॉबर्ट कोंटी ने गोलीबारी में छह लोगों के घायल होने और एक के मारे जाने की पुष्टि की। हताहतों में अभी किसी की पहचान नहीं हो सकी है। कॉन्टी ने पुष्टि की है कि सभी हताहत पुरुष हैं। गोलीबारी किस वजह से हुई, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!