पायल रोहतगी- संग्राम सिंह ने अहमदाबाद में किया रिसेप्शन का आयोजन

by sadmin
Spread the love

आगरा के जेपी पैलेस में धूमधाम से शादी करने के बाद अब अभिनेत्री पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया। रिसेप्शन पार्टी का आयोजन पायल रोहतगी के गृहनगर अहमदाबाद में किया गया। इस दौरान इस समारोह में खेल, राजनीतिक और औद्योगिक जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। संग्राम सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर अपने रिसेप्शन की इन फोटोज को शेयर करते हुए सभी मेहमानों का अभिनंदन किया पायल रोहतगी अहमदाबाद की रहने वाली हैं और संग्राम सिंह का भी इस शहर से काफी गहरा रिश्ता हैं। वहीं, अहमदाबाद के बाद दोनों बहुत जल्द मुम्बई में अपने दोस्तों को भी एक रिसेप्शन पार्टी देंगे। इस दौरान रिसेप्शन पार्टी में गुजरात के खेल मंत्री हर्ष सांघवी, गायक मित जैन, गुजराती गायक अरविंद वेगड़ा, कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी, सपना व्यास, अभिनेत्री मोनल गुर्जर, और कई शीर्ष अधिकारियों ने शिरकत करते हुए नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। अभिनेत्री पायल रोहतगी और संग्राम सिंह बीते कई समय एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अपने लंबे रिलेशनशिप के बाद पायल और संग्राम ने रियलिटी शो लॉकअप के दौरान अपनी शादी का ऐलान किया था। इसके बाद कपल ने पिछले महीने 9 जुलाई को एक- दूसरे के साथ सात फेरे लिए।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!