स्पेन में महिलाओं के लिए शुरु हुआ ऑल बॉडीज आर बीच बॉडीज कैंपेन

by sadmin
Spread the love

मैड्रिड । हर महिला के शरीर की बनावट अलग होती है। अपनी लटकते पेट, बढ़े कमर या बॉडी फैट को लेकर महिलाएं दूसरों के सामने असहज भी महसूस करती हैं। महिलाओं को इसी स्थिति से बाहर निकालने के लिए स्पेन के समानता मंत्रालय ने ऐसा कदम उठाया है, जिसकी तारीफ हो रही है। स्पेन ने महिलाओं को अपने शरीर के प्रति किसी भी नेगेटिव सोच को बदलने के लिए समुद्र तट पर समर कैंप का आयोजन किया है। समानता मंत्रालय का कहना है कि हर महिला अपने आप में खास है। उनके शरीर की बनावट चाहे कैसी भी हो, वहां हर वक्त बीच के लिए हमेशा तैयार हैं। सामाजिक सेवा मंत्री इयोन बेलारा ने कहा, गर्मी हमारी भी है, के स्लोगन के साथ इस समर कैंप की शुरुआत की। इसके पोस्टर पर विभिन्न शारीरिक बनावट की पांच महिलाओं को दिखाया गया है। जिसमें नीचे लिखा हुआ हैं कि ऑल बॉडीज आर बीच बॉडीज (सभी शरीर बीच में जाने के लिए हैं)। महिला संस्थान की प्रमुख एंटोनिया मोरिलस ने कहा कि शारीरिक उपेक्षाओं ने न केवल महिलाओं के आत्मसम्मान को प्रभावित किया, बल्कि उन्हें उनके अधिकारों से वंचित भी कर दिया है। महिलाएं अपने शरीर को लेकर कोई भी नेगेटिव सोच न रखें, इसका मैसेज देने के लिए ही ये समर कैंप चलाया जा रहा है। महिला संस्थान ने पोस्टर से यह दिखाने का प्रयास था कि सभी शरीर अपने आप में खास हैं और वैध हैं। हर तरह की महिलाओं को बीच में गर्मी का आनंद लेना चाहिए। आज हम सभी के लिए गर्मी का आनंद लेते हैं, हमारे शरीर के खिलाफ रूढ़िवादी सोच को पीछे छोड़कर और सौंदर्य हिंसा के बिना हम ऐसा करते हैं। हालांकि, स्पेन में हर किसी को सरकार का ये कैंपेन पसंद नहीं आया। कुछ लोगों ने इसपर आपत्तियां दर्ज की हैं। कुछ लोगों ने कमेंट किया कि क्या इस खास तौर पर पुरुष समाज के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, वामपंथी नेता कायो लारा ने कहा कि ये कैंपेन बेतुकेपन की हाइट है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!