विश्व बैंक ने इंदरमिट गिल को दी अहम जिम्मेदारी

by sadmin
Spread the love

विश्व बैंक ने भारतीय नागरिक इंदरमिट गिल को मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया है। कौशिक बसु के बाद, गिल विश्व बैंक में मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में सेवा देने वाले दूसरे भारतीय होंगे। उन्हें विकास अर्थशास्त्र में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। विश्व बैंक की सहायक संस्था बहुपक्षीय विकास बैंक में उनकी नियुक्ति 1 सितंबर 2022 से प्रभावी होगी।विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मलपास ने एक बयान में कहा, “इंदरमिट गिल इस भूमिका के लिए योग्य हैं। वह आर्थिक असंतुलन, विकास, गरीबी, और जलवायु परिवर्तन पर विभिन्न देशों की सरकारों के साथ काम करने का व्यावहारिक अनुभव लेकर आए हैं।” गिल विश्व बैंक में मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में सेवा देने वाले केवल दूसरे भारतीय होंगे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!