भारी बारिश और बाढ़ से पाकिस्तान में कोहराम, 304 लोगों की मौत

by sadmin
Spread the love

इस्लामाबाद । भारी बारिश और बाढ़ से इन दिनों पाकिस्तान में कोहराम मचा है। पांच हफ्ते से अधिक समय में मानसूनी बारिश एवं आकस्मिक बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 304 तक पहुंच गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मध्य जून से ही बाढ़ के कारण नदियां उफान पर हैं और कई राजमार्ग एवं पुल क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसके साथ ही करीब 9000 मकान या तो पूरी तरह नष्ट हो गए हैं या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि सबसे अधिक प्रभावित बलूचिस्तान प्रांत में वर्षा एवं बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 99 लोगों की जान चली गयी। सिंध प्रांत में 70 लोगों की ऐसी घटनाओं में मौत हुई है। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान सीमा से सटे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भी 61 लोगों की मौत हो गयी जबकि पूर्वी पंजाब प्रांत में 60 लोगों की जान चली गयी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!