प्रियंका ने शेयर की अपने जन्मदिन की अनदेखी तस्वीरें

by sadmin
Spread the love

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है, जिसके तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही थीं। अब प्रियंका ने अपने जन्मदिन की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कर सभी का शुक्रिया अदा किया है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी जन्मदिन की कई सारे तस्वीरें शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने एक लंबा सा कैप्शन भी लिखा है। प्रियंका ने लिखा, ‘एक लड़की और उसका बर्थडे स्कवॉयड। इतने प्यार से घिरे रहने के लिए और अपने करीबी लोगों के साथ समय बिताने के लिए आभारी हूं। निक इस यादगार जन्मदिन के लिए मेरे पास तुम्हें धन्यवाद देने को शब्द नहीं है। तुम्हें सच में पता है कि प्यार कैसे करते हैं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं। अपने जन्मदिन पर मिले इतने प्यार के लिए मैं आभारी हूं। इतने सरप्राइज, कॉल, टेक्स्ट, डीएम ने मेरे इस दिन को और भी शानदार बना दिया। मुझे आज बेहद खास महसूस कराया। उन सभी का बहुत धन्यवाद जो मुझ तक पहुंचे। यहां से बाकी जिंदगी की शुरुआत होगी है।’ हाल ही में उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ में दिखाई देंगी। वहीं, वह फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में होंगी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!