by sadmin
Spread the love

विराट कोहली इस समय अपने करियर की सबसे खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। मगर सोशल मीडिया पर अभी भी उनका रुतबा बरकरार है। विराट कोहली इंस्टाग्राम पर एक स्पोंसर पोस्ट के तकरीबन 8.70 लाख रुपए लेते हैं और वह एक पोस्ट से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एशियन सेलिब्रिटी बने हैं। हाल ही में hopperhq ने साल 2022 की इंस्टाग्राम रिच लिस्ट जारी की है। इस सूची में कोहली को चार पायदान का फायदा हुआ है। पिछले साल कोहली एक इंस्टाग्राम पोस्ट के 5 करोड़ रुपए ले थे और वह 18वें पायदान पर थे, मगर साल 2022 में वह चार पायदान की छलांग लगाकर 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वर्ल्ड स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी की करें तो विराट कोहली का नंबर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के बाद आता है। रोनाल्डो एक पोस्ट के 19.17 करोड़ लेते हैं, वहीं मेस्सी के एक पोस्ट की कीमत 14.21 करोड़ रुपए हैं। लिस्ट में भारतीयों की बात करें तो विराट कोहली के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंक चोपड़ा हैं। ये देसी गर्ल एक इंस्टाग्राम पोस्ट के 3.38 करोड़ रुपए कमाती है और वह इस सूची में 27वें पायदान पर हैं। विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 20 करोड़ से भी अधिक है। वह इस सोशल मीडिया पर फॉलो किए जाने वाले दुनिया के नंबर 1 क्रिकेटर हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!