राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेंगी पीटी उषा

by sadmin
Spread the love

राज्यसभा की नई मनोनीत सांसद और पूर्व ओलंपिक ट्रैक एंड फील्ड एथलीट पीटी उषा आज सुबह 11 बजे उच्च सदन में शपथ लेंगी। पीटी उषा ने 1984 ओलंपिक खेलों में चौथा स्थान हासिल किया था। पीटी उषा को 1983 में अर्जुन अवॉर्ड और 1985 में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया थ। अब उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है।राज्यसभा के 245 में से 12 सदस्यों को राष्ट्रपति द्वारा निर्वाचित किया जाता है। कला, साहित्य, ज्ञान, खेल और सामाजिक सेवाओं में विशिष्ट योगदान देने वाले शख्स को सांसद के रूप में चुना जाता है। इन सांसदों के पास राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने का अधिकार नहीं होता है। राज्यसभा के मनोनित होने वाले पहले खिलाड़ी महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!