कैलीफोर्निया के सुनसान इलाके में मिला बंकर, उससे बरामद किया गया 80 लाख रुपए का सामान

by sadmin
Spread the love

कैलिफोर्निया । सुनसान अंडरग्राउंड बंकर से 80 लाख रुपए से ज्‍यादा की कीमत का लूटा हुआ सामान और बंदूकें बरामद की गई हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया में पुलिस को यह बंकर मिला है। दरअसल, पुलिस एक लूट के मामले में खोजबीन के लिए यहां पहुंची थी। गौर करने वाली बात यह है कि जहां बंकर मिला, वह जगह फ्रैंकलिन मैक्‍नले स्‍कूल के बहुत पास थी। सेन जोस पुलिस ने 13 जुलाई को इस अंडरग्राउंड बंकर के फोटो ट्विटर पर शेयर किए। इन फोटो में पेटियों में भरा सामान, बंकर की ओर जाने वाला रास्‍ता और बंदूकें दिख रही हैं। इसके अलावा मुख्‍य बंकर लकड़‍ियों की बीम का बना दिख रहा है। बंकर के अंदर पंखा और लाइट की भी सुविधा है। सेन जोस पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा, पुलिस अधिकारी 12 जुलाई को कमर्शियल लूट की घटना के फॉलोअप के लिए गए थे। जांच के दौरान उन्‍हें कोयोट क्रीक और वूल क्रीक ड्राइव इलाके में बंकर मिला। सेन जोस पुलिस ने माना कि बंकर के अंदर जिस तरह कंस्‍ट्रक्‍शन किया गया है, वह इंजीनियरिंग स्किल्‍स को  दिखाता है। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, मामले के बारे में ज्‍यादा कुछ बताने से पुलिस ने इनकार कर दिया है। पुलिस ने कहा कि जो भी लूट का सामान है, वह पीड़ितों को वापस कर दिया जाएगा। स्‍थानीय निवासी एशले किंग ने कहा उन्‍हें लगता है ऐसे और भी बंकर आसपास होंगे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!