ट्रांसजेंडर कैदी ने दो साथी महिला कैदियों को प्रेग्नेंट किया, अलग जेल में किया गया शिफ्ट

by sadmin
Spread the love

न्यूजर्सी । महिला जेल में सजा काट रही एक ट्रांसजेंडर कैदी ने दो साथी महिला कैदियों को प्रेग्नेंट कर दिया। मामला सामने आने के बाद कैदी को महिलाओं की जेल से हटाकर पुरुषों की जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। अब ट्रांसजेंडर कैदी ने नए जेल में सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है।  मामला अमेरिका के न्यू जर्सी का है। सौतेले पिता की चाकू मार कर हत्या करने के मामले में ट्रांसजेंडर डेमी माइनर 30 साल की सजा काट रही है। डेमी को एडना महान करेक्शन्ल फैसिलिटी से हटाकर स्टेट यूथ करेक्शन्ल फैसिलिटी में शिफ्ट कर दिया गया है। 27 साल की डेमी ने दावा किया है कि ट्रांसफर के दौरान गार्ड्स ने उन्हें गालियां दी। डेमी ने दावा किया है जब उन्होंने अपनी जांच के लिए एक महिला की मांग की, तब उनका मजाक उड़ाया गया। एक अलग पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि ट्रांसफर के दौरान उन्हें पीटा भी गया था। डेमी का केस पहली बार अप्रैल महीने में चर्चा में तब आया था जब एडना महान करेक्शन्ल फैसिलिटी में उसने दो साथी कैदियों को प्रेग्नेंट कर दिया था। इसके बाद उसे कुछ समय के लिए न्यू जर्सी स्टेट प्रिजन में रखा गया था। इस दौरान उसने साथी कैदियों पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया। अब मौजूदा जेल में भी वह इसतरह के ही आरोप लगा रही है। उन जेलों के माहौल से परिचित एक शख्स ने कहा कि मनोरंजन के समय कैदियों के कमरे खुले होते हैं। इसी दौरान एक कैदी दूसरे कैदियों के कमरे में चुपके से पहुंच जाते हैं या वे लोग बाथरूम में जाकर संबंध बना लेते हैं। बता दें कि 16 साल की उम्र में ही डेमी ने थियोटिस बट्स की हत्या कर दी थी। बट्स, डेमी के सौतेले पिता थे। रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में डेमी उनसे अलग होकर रहने लगी। फिर एक दिन बट्स पर चाकू से बार-बार हमला कर के डेमी ने उनकी हत्या कर न्यूयॉर्क भाग गई। यहां डेमी को पुलिस ने पकड़ लिया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!