राष्ट्रपति चुनाव के लिए पीएम मोदी, अमित शाह ने भी डाला वोट

by sadmin
Spread the love

देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू तो विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। राष्ट्रपति चुनाव के मतों की गिनती 21 जुलाई को होगी। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे।देश के 15वें राष्ट्रपति के लिए चुनाव हो रहा है। संसद भवन और राज्य की विधानसभाओं में वोटिंग जारी है। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला है। वोटों का गणित देखे तो द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की मानी जा रही है। अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनती हैं तो वह आदिवासी समुदाय की देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली पहली शख्सियत होंगी। मतदान के बाद सभी राज्यों से मत पेटियां दिल्ली लाई जाएंगी और 21 जुलाई को वोटों की गिनती के बाद देश के नए राष्ट्रपति के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!