सुष्मिता सेन और ललित मोदी के अफेयर पर राखी सावंत का रिएक्शन

by sadmin
Spread the love

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने हाल ही में सुष्मिता सेन और ललित मोदी के अफेयर पर प्रतिक्रिया दी है। ललित मोदी और सु्ष्मिता सेन का अफेयर इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन है। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सामने आने के बाद से लोग तरह-तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं और अब बेबाक बोल बोलने को मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। राखी का ये वीडियो वायरल हो रहा है।पापाराजी से तमाम अलग-अलग मुद्दों पर बात कर रहीं राखी सावंत से जब सुष्मिता और ललित मोदी के अफेयर के बारे में बोलने को कहा गया तो वह हाथ से अपनी हंसी छिपाती नजर आईं और फिर खुद को संतुलित करते हुए कहा, ‘वाह ललित जी क्या हाथ मारा हुआ है। डायरेक्ट सुष्मिता सेन। असल में ललित जी और सुष्मिता को मैंने देखा तो मुझे बाप बेटी लगे। वो एक फॉर्मर मिस यूनिवर्स है लेकिन वो कौन हैं?जब एक पापाराजी ने राखी सावंत की बात का जवाब देते हुए कहा कि ललित मोदी IPL के कमिश्नर थे जो बाद में भगौड़े घोषित कर दिए गए तो राखी सावंत ने जवाब दिया, ‘अब भईया पैसे लेके भागेंगे तो बड़ी बड़ी हीरोइन तो मिलेगी ना भाई। आजकल पैसा नहीं है तो कौन पूछता है। आजकल शकल-अक्ल कौन देखता है।’

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!