हैदराबाद की मशहूर बाहुबली थाली 30 मिनिट में खाओ, 1 लाख रुपये का इनाम पाओ

by sadmin
Spread the love

हैदराबाद । हैदराबाद के मशहूर रेस्टोरेंट ने ‘बाहुबली थाली पेश की है। खास बात यह है कि थाली का सारा भोजन 30 मिनट में खा लेने पर 1 लाख रुपये का इनाम मिलेगा है। ‘नायडु गरि कुंडा बिरयानी रेस्टोरेंट चेन की ओर से पेश थाली में कुल 30 से अधिक आइटम हैं, जिनमें वेज और नॉन-वेज दोनों शामिल है। रेस्टोरेंट की वर्किंग पार्टनर कीर्ति ने कहा, “बाहुबली थाली यहां बहुत फेमस है, हम थाली में 30 आइटम की व्यवस्था करते हैं जिसमें वेज व नॉन-वेज स्टार्टर्स, नॉन-वेज बिरयानी, फ्राइड राइस और कोल्ड ड्रिंक शामिल हैं। इस थाली के पीछे का आइडिया यह है कि कुछ लोग हैं विशेष आइटम खाना पसंद करते हैं, वहीं कुछ लोग भी हैं जो रेस्तरां में हर चीज का स्वाद लेना चाहते हैं।”
बाहुबली थाली की कीमत 1,800 रुपये आंकी गई है। 3,000 से अधिक ग्राहक केपीएचबी शाखा में इस खाने का प्रयास कर चुके हैं, उनमें से केवल दो ने ही 1 लाख रुपे का नकद पुरस्कार जीता है। कीर्ति ने कहा, “हमारी मुख्य शाखा विजयवाड़ा में है और केपीएचबी शाखा बहुत नई है। यहां हम मुख्य रूप से पॉट बिरयानी परोसते हैं। हमारे पास ज्वाइंट बिरयानी और लॉलीपॉप बिरयानी भी है।” वर्किंग पार्टनर ने बताया कि आंध्र प्रदेश में इस रेस्तरां के 8 से अधिक आउटलेट हैं। तेलंगाना में नायडु गरि कुंडा आउटलेट पहला है। अब गच्चीबौली, माधापुर और दिलसुखनगर में ब्रान्च खुलने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि केपीएचबी शाखा के कई नियमित ग्राहक हैं। हमारा लक्ष्य है कि इसतरह के ग्राहकों की संख्या और अधिक बढ़ाई जाए

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!