प्रियंका गांधी वाड्रा का हमला, आंदोलनजीवी शब्द किसने प्रयोग किया था?

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली । लोकसभा सचिवालय ने सर्कलर जारी किया है, इसमें उन शब्दों की सूची दी गई जिसे असंसदीय करार दिया गया है। अगर ये शब्द संसद में बोले गए, तब उन्हें संसद की कार्यवाही से हटा दिया जाएगा। इस सर्कलर के जारी होने के बाद कांग्रेस केंद्र पर हमलावर हुई है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा ने मोदी सरकार पर निशाना बनाकर कहा, सरकार की मंशा है कि जब वो। भ्रष्टाचार करे, तो उसे भ्रष्ट नहीं, भ्रष्टाचार को  मास्टरस्ट्रोक बोला जाए। 2 करोड़ रोजगार, किसानों की आय दुगनी जैसे जुमले फेंके, तब उस जुमलाजीवी नहीं; ह्यथैंक यू’ बोला जाए। संसद में देश के अन्नदाताओं के लिए आंदोलनजीवी शब्द किसने प्रयोग किया था?
जारी सर्कलर के अनुसार, जुमलाजीवी, कोविड स्प्रेडर, करप्ट, ड्रामा, हिपोक्रेसी जैसे शब्दों को असंसदीय शब्दों की सूची में रखा गया है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, मोदी सरकार की सच्चाई दिखाने के लिए विपक्ष द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सभी शब्द अब ‘असंसदीय’ माने जाएंगे। अब आगे क्या विषगुरु?
दरअसल संसद के मानसून सत्र की शुरूआत होने से पहले लोकसभा सचिवालय ने ‘असंसदीय शब्द 2021’ शीर्षक के तहत ऐसे शब्दों एवं वाक्यों का नया संकलन तैयार किया है जिन्हें ‘असंसदीय अभिव्यक्ति’ की श्रेणी में रखा गया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!