सुष्मिता सेन ललित मोदी को कर रही है डेट

by sadmin
Spread the love

मुंबई:पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा सुष्मिता सेन अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनका नाम अबतक कई लोगों को साथ जुड़ चुका है। हाल ही में अपने से कई साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग ब्रेकअप को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं थीं। वहीं अब एक बार फिर से सुष्मिता के अफेयर की खबरों को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बन गई हैं। इस बार एक्ट्रेस का नाम आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के साथ चर्चा में आया है। गुरुवार देर रात ललित मोदी ने सुष्मिता को डेट करने का ऐलान कर हर किसी को हैरान कर दिया। ललित ने सुष्मिता संग अपनी कई सारी तस्वीरें ट्विटर पर सुष्मिता सेन को टैग किया और एक दूसरे को डेटिंग करने की बात का ऐलान किया। इस खबर पर फैंस ही नहीं स्टार्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं। लेकिन इसी बीच अब ललित मोदी का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है, जो काफी चर्चा में बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!