गंगा पूजन के बाद कांवड़ मेले का शुभारम्भ

by sadmin
Spread the love

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को कांवड मेला-2022 का शुभारम्भ हरकी पैड़ी पर मां गंगा की पूजा अर्चना के साथ किया। डीएम एवं एसएसपी ने मां गंगा से कांवड़ मेले की निर्विघ्न सम्पन्न की कामना की। श्रावण मांस का कांवड़ मेला 14 जुलाई से प्रारम्भ हो चुका हैं जोकि 26 जुलाई तक जारी रहेगा। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत ने मां गंगा की पूजा अर्चना के पश्चात गंगा जल लेने अपने गतंव्यों की ओर रवाना होने वाले कांवड़ियों का पुष्प मालाओं से स्वागत करते हुए उनको फल भेंट कर कांवड़ यात्रा का श्रीगणेश किया। इस मौके पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी का हरकी पैड़ी पहुंचने पर श्रीगंगा सभा पदाधिकारियों द्वारा उनका अंगवस्त्र, रूद्राक्ष की माला तथा गंगाजलि भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर श्री गंगासभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, स्वागत अध्यक्ष सिद्धार्थ चक्रपाणि, सभापति कृष्ण कुमार ठेकेदार, यतीन्द्र सिखोला, अमित कौशिक, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, एमएनए दयानन्द सरस्वती, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार खगेन्द्र, रेडक्रास सचिव डॉ. नरेश चैधरी, एसपी देहात प्रमेन्द्र डोभाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी शेखर सुयाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!