कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी कोरोना पॉजिटिव

by sadmin
Spread the love

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें घर में अलग रखा गया है। इसकी जानकारी कुमारस्वामी ने ट्विटर पर दी। एचडी कुमारस्वामी ने ट्वीट किया कि हल्के बुखार और शरीर में दर्द के लक्षणों के बाद कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया। जिसका परिणाम में वह कोरोना पॉजिटिव निकले। साथ ही उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने उनको घर में अलगाव और उपचार के लिए सलाह दी है।उन्होंने कहा कि डॉक्टर की सलाह के अनुसार अगले 10 दिनों तक उनका घर पर ही इलाज किया जाएगा साथ ही कहा कि मैं सभी से मेरे पास न आने की अपील करता हूं। कृपया इसका मतलब अन्यथा न लें। मैं उन लोगों से भी अनुरोध करता हूं जो 3-4 दिनों में मेरे संपर्क में आए थे, बिना किसी हिचकिचहट के कोविड का टेस्ट करा लें।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!