यमुना नदी में नहाने गए चार युवक डूबे तीन के शव बरामद चौथे की तलाश में जुटे गोताखोर

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली । दिल्ली की यमुना नदी में चार युवक डूब गए। ये सभी नदी में नहाने के लिए बुराड़ी से आए थे। पुलिस ने बताया कि अबतक तीन शव बरामद कर लिए गए हैं। गोताखोर अब भी चौथे युवक की तलाश कर रहे हैं। चारों जब काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। उन्हें यमुना किनारे कपड़े और बाइक मिली। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि बुराड़ी पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को लगभग 1:20 बजे नियंत्रण कक्ष में एक कॉल आई, जिसमें 4 लोगों के लापता होने की सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि गुरुवार दोपहर करीब 14 से 20 साल के चार युवक लोनी से ठोकर नंबर 7, सोनिया पुश्ता, बुराड़ी में यमुना में तैरने के लिए आए थे। जब ये सभी घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। एक दोस्त की मदद से परिजनों को यमुना किनारे एक बाइक और कुछ कपड़े मिले। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि खोज और बचाव तड़के ही शुरू कर दिया गया था और अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं। गोताखोर चौथे युवक की तलाश कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!