जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर भाषण के दौरान मारी गई गोली

by sadmin
Spread the love

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमला हुआ है। पश्चिमी जापान के नारा शहर में उन पर फायरिंग हुई है। गोली लगने से भाषण के दौरान आबे गिर पड़े। वह संसद के उच्च सदन के लिए रविवार को होने वाले चुनाव से पहले एक सभा को संबोधित कर रहे थे।मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद आबे को कार्डियक अरेस्ट आया। फिलहाल उनकी स्थिति काफी नाजुक है। डॉक्टरों का कहना है कि वह अपनी अंतिम सांसें गिन रहे हैं। बचने की संभावना नहीं के बराबर है।साइट पर मौजूद एक शख्स ने कहा कि उसने बंदूक की गोली चलने की आवाज सुनी और उसने देखा कि आबे को खून बह रहा था। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद वह बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!