कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने किया गांधी ग्राम कुलगांव का निरीक्षण

by sadmin
Spread the love

उत्तर बस्तर कांकेर :कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज ग्रामीण आद्यौगिक पार्क गांधी ग्राम कुलगांव का निरीक्षण कर वहॉ संचालित विभिन्न आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली, यहॉ विभिन्न 13 गतिविधियां संचालित की जा रही है। इनमें 05 प्रंसस्करण इकाई, 04 प्रसंस्करण केन्द्र  और 04 उत्पादन ईकाइयां स्थापित है, जिनका संचालन महिला स्व-सहायता समूहों के द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर ने ग्रामीण आद्यौगिक पार्क में स्थापित हाथ करघा बुनाई इकाई, दाल एवं मशाला मिल, कोषा धागाकरण, मड़िया आटा मिल, मछली आहार निर्माण इकाई, मशरूम उत्पादन इकाई, बकरी एवं मुर्गी पालन, दोना पत्तील  इत्यादि का अवलोकन किया और महिला स्व-सहायता समूहों से कार्यों की जानकारी ली एवं आमदनी के संबंध में पूछताछ किया। मछली आहार इकाई संचालित करने वाले पूजा महिला स्व-सहायता समूह के अध्यक्ष ललिता सलाम ने अब तक 70 हजार रूपये की आमदनी होना बताया। लक्ष्मी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने जानकारी देते हये बताया कि मुर्गी अण्डा के विक्रय से उन्हें 58 हजार रूपये आमदनी हुई है। मशरूम उत्पादन से अब तक 14 हजार रूपये का आमदनी होना बताया गया। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने महिला स्व-सहायता समूह के सभी सदस्यों को प्रोत्साहित करते हुए अच्छा कार्य करने के लिए समझाईश दी ताकि उन्हे ंअधिक से अधिक आमदनी हो सके। उन्होंने गौठान स्थित वर्मी कम्पोस्ट निर्माण का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान वन मण्डाधिकारी कांकेर आलोक वाजयेपी, जिला पंचायत सीईओ सुमीत अग्रवाल, कृषि विभाग के उप संचालक एनके नागेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, ग्राम पंचायत के सरपंच कमलेश पदमाकर एवं ग्रामीणजन मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!