एजबेस्टन टेस्ट में भारतीय दर्शक के साथ नस्लभेद

by sadmin
Spread the love

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला एजबेस्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान नस्लभेद का मामला सामने आया है, जिस पर जांच की जा रही है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की जानकारी दी है। ईसीबी ने ट्वीट कर बताया कि सीरीज के आखिरी मैच के दौरान नस्लभेद का मामला सामने आया है, हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एजबेस्टन में अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और ईसीबी उनके संपर्क में है। इसके साथ ही ईसीबी ने कहा है कि क्रिकेट में नस्लभेद के लिए कोई जगह नहीं है। एक भारतीय फैन ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई बदसलूकी के बारे में बताया था। उन्होंने खुलासा किया था कि मैच के दौरान दर्शक उन्हें करी और पाकिस्तानी कहकर बुला रहा था।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!