मुंबई में आफत की बारिश, सड़कें हुई जलमग्न, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

by sadmin
Spread the love

मुंबई । महाराष्ट्र में मानसून की आमद कुछ ऐसी हो रही कि लोग भारी बारिश के कहर से जूझ रहे हैं। राजधानी मुंबई में लगातार तीन दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है। मुंबई के कई जगहों पर जलजमाव की समस्या बढ़ गई है। इसके चलते शहर का ट्रैफिक बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। बता दें कि बीते बुधवार से ही मुंबई में बारिश जारी है। वहीं बीएमसी ने कहा है कि शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश हुई है। मुंबई में आज अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी से बेहद भारी बारिश की संभावना है। वहीं भारी बारिश के बाद मुंबई के सायन-बांद्रा लिंक रोड पर जलभराव हो गया। बीते गुरुवार की रात को मुंबई के दादर टीटी के खोदाद सर्कल के पास गंभीर जलजमाव ने यातायात की आवाजाही को बाधित कर दिया और एक कार सड़क के बीच में फंस गई।
मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश का कहर जारी है। शहर में भारी बारिश के चलते मुंबई के गांधी मार्केट इलाके में जलजमाव हो गया। शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण भीषण जलजमाव हो गया है। लोअर परेल इलाके की सड़कें और गलियां बारिश के पानी में डूबी हुई हैं। शहर में भारी बारिश के कारण अंधेरी के कुछ हिस्सों में भीषण जलभराव हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शहर भर में ट्रेन और बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि मौसम की पहली भारी बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलजमाव देखा गया।
कुर्ला, चेंबूर, सायन, दादर और अंधेरी सहित मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि मौसम विभाग ने एक और दो जुलाई को शहर के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है। मुंबई के हिंदमाता, परेल, कालाचौकी, हाजी अली, डॉकयार्ड रोड, गांधी मार्केट और बांद्रा जैसे क्षेत्रों में कई सड़कों पर पानी भर जाने के कारण सड़क यातायात या तो धीमा हो गया या बंद हो गया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!