महापौर परिषद् की बैठक

by sadmin
Spread the love

भिलाई-03। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा में आज दिनांक- 30.06.2022 को महापौर श्री निर्मल कोसरे की अध्यक्षता एवं आयुक्त श्री कीर्तीमान सिंह राठौर की उपस्थिति में महापौर परिषद् की बैठक आहुत की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से चर्चा उपरांत रखे गए प्रकरणों को पारित किया गया। जिनका क्रमवार विवरण इस प्रकार है:- (1) निकाय के वाहन शाखा का विकास, (2) ओव्हर हेड वॉटर टैंकों के समीप बाऊण्ड्रीवाल का निर्माण, (3) डॉ.भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक भवन के निकट पहुंच मार्ग निर्माण, (4) डॉ॰भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक भवन में बाऊण्ड्रीवॉल का निर्माण, (5) सिरसा अंडरब्रीज से देवबलौदा तक पहुंच मार्ग का चौड़ीकरण, (6) भिलाई-03 के सेक्टर-04 घासीदास नगर में राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत् पट्टा दिये जाने संबंधी (कुंदरा पारा से बेदखल परिवारों को), (7) मानसरोवर कॉलोनी वार्ड क्रमांक-17 में सीवर लाईन निर्माण कार्य की शेष राशि से स्थल परिवर्तन करते हुए वार्ड क्रमांक-07 अंतर्गत ड्रीम सिटी कॉलोनी में सिवर लाईन निर्माण कार्य सहित अन्य बिन्दुओं पर प्रस्ताव पारित किया गया। इस बैठक में महापौर परिषद् के सदस्य श्री मोहन साहू, श्री वेंकट रमना, श्री एम.जॉनी, श्री ईश्वर साहू, श्री मनोज कुमार, श्रीमती दिप्ती वर्मा, श्रीमती संतोषी निषाद, श्रीमती देवकुमारी भलावी उपस्थित थे। निगम के कार्यपालन अभियंता श्री सुनील जैन, सहायक लेखा अधिकारी श्री राजकुमार देवांगन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री अश्वनी चन्द्राकर बैठक में मौजूद रहे। यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रदाय की गई।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!