28 जून को संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर जाएंगें पीएम मोदी 

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जून को संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर जाने वाले हैं। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 26-27 जून को जर्मनी में जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाकर यूएई के पूर्व राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक रहे शेख खलीफा बिन जायेद अल नाह्यान के निधन पर व्यक्तिगत श्रद्धांजलि देने वाले हैं।
मंत्रालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री इस दौरान यूएई का नया राष्ट्रपति एवं अबू धाबी का शासक चुने जाने पर शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाह्यान को बधाई भी देने वाले हैं। पीएम मोदी 28 जून की रात को ही यूएई से देश वापस लौटने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!