व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार एंटनी फौसी कोरोना संक्रमित

by sadmin
Spread the love

व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ एंटनी फौसी बुधवार (स्थानीय समय) को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनके कार्यालय ने जानकारी दी कि उनको कोरोना के सभी डोज लगा दी गई हैं। वह इस समय हल्के लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं। डॉ फौसी ठीक होने तक आइसोलेशन में रहेंगे और वहीं अपने घर से काम करना जारी रखेंगे। वहीं मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ एंटनी फौसी हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के निकट संपर्क में नहीं रहे हैं। डॉ फौसी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के कोरोना दिशानिर्देशों और अपने डॉक्टर की सलाह का पालन करेंगे और वहीं कोरोना से ठीक हो जाने के बाद काम पर वापस आ जाएंगे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!