पाकिस्तान में 233 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल

by sadmin
Spread the love

पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 233.89 रुपये पहुंच गई है। पाकिस्तान सरकार ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि पेट्रोल की कीमत में 24 रुपये प्रति लीटर की और वृद्धि करने का फैसला किया गया है। पाकिस्तान में पिछले 20 दिनों के भीतर इस तरह की तीसरी बढ़ोत्तरी है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने इस्लामाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नई कीमतें 15 जून से लागू होंगी।

अब पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 24.03 रुपये और बढ़कर 233.89 रुपये हो प्रति लीटर हो जाएगी। वहीं डीजल की कीमत में 16.31 रुपये की बढ़ोत्तरी के बाद 263.31 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। इस बीच, मिट्टी के तेल की नई कीमत 29.49 रुपये की वृद्धि के बाद 211.43 रुपये होगी और लाइट डीजल की कीमत 29.16 रुपये की वृद्धि के बाद 207.47 रुपये होगी। वित्त मंत्री इस्माइल ने कहा कि सरकार के पास अंतरराष्ट्रीय कीमतों का असर पाकिस्तान में उपभोक्ताओं पर डालने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!