अमेरिका में बंदूक संबंधी नए कानून बनाने की मांग को लेकर हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन

by sadmin
Spread the love

वाशिंगटन । अमेरिका के कई हिस्सों में हजारों लोगों ने बंदूक की संस्कृति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और बंदूकों की उपलब्धता को नियंत्रित करने के लिए नए कानून बनाए जाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में हाल के समय में गोलीबारी की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले माह टेक्सास के उवालदे में एक प्राथमिक विद्यालय में हुई गोलीबारी की घटना में 19 बच्चों और दो वयस्कों की मौत हो गई थी।
इसके बाद बफेलो सुपरमार्केट में हुई भीषण गोलीबारी में भी 10 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद से ही अमेरिका में बंदूक रखने के नियमों को सख्त बनाए जाने की मांग की जा रही है। अमेरिका के कोलंबिया प्रांत की मेयर म्यूरियल बोसेर ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेते हुए कहा अब बहुत हो चुका। मैं एक मेयर और एक मां होने के तौर पर यह कह रही हूं। मैं उन लाखों अमेरिकी नागरिकों की ओर से बोल रही हूं, जो कांग्रेस से बंदूक रखने संबंधी नए कानूनों को मंजूरी देने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस का यह कर्त्तव्य है कि वह हमें और हमारे बच्चों को बंदूकों के कारण होने वाली हिंसा से बचाए।
फ्लोरिडा के एक स्कूल में 2018 में हुई गोलीबारी की घटना में बचने वाले डेविड हॉग नामक व्यक्ति ने कहा अगर हमारी सरकार 19 बच्चों को उनके ही स्कूल में मारे जाने और कत्ल होने से रोकने के लिए कुछ नहीं कर सकती है, तो जो सरकार में हैं, यह समय उसे बदल देने का है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इन विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया है और साथ ही उन्होंने कांग्रेस से अपील की है कि नए बंदूक सुरक्षा कानून को जल्द मंजूरी दी जाए।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!