दिल्ली की गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान से आग बरस रही है. भीषण गर्मी के बीच आगलगी की घटनाएं भी आए दिन हो रही हैं. अब करोलबाग के गफ्फार मार्केट इलाके में भीषण आग लगने की खबर है. दिल्ली के करोल बाग इलाके के गफ्फार मार्केट में भीषण आग लग गई। इसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 39 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शनिवार शाम से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। पुलवामा के द्रबगाम इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया था। एक आतंकी को शनिवार देर रात मार गिराया गया, जबकि अन्य दो रविवार सुबह हुई कार्रवाई में मारे गए हैं।
IGP कश्मीर विजय कुमार के मुताबिक, मारे गए सभी आतंकियों स्थानीय थे और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। इनमें से एक की पहचान जुनैद शीरगोजरी के तौर पर हुई है, जो 13 मई को कांस्टेबल शहीद रियाज अहमद की हत्या में शामिल था।
अन्य दो आतंकवादियों की पहचान पुलवामा जिले के फाजिल नजीर भट और इरफान मलिक के तौर पर हुई है। मौके से दो AK-47 राइफल और एक पिस्तौल सहित गोला- बारुद भी बरामद हुए हैं।
राजधानी दिल्ली के दक्षिणी यमुना खादर इलाके में शनिवार देर रात हैंड ग्रेनेड मिला। जानकारी मिलते ही NSG और बम स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रेनेड को डिफ्यूज किया। पुलिस के मुताबिक, ग्रेनेड देखने में पुराना लग रहा था। इलाके में ग्रेनेड कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!