शंकर नाला कार्य के शेष बचे छोटे से पुलिया कार्य में लेट लतीफ पर कमिश्नर ने लगाई ठेकेदार को फटकार

by sadmin
Spread the love
20 जुन तक पूरा नही करने पर सख्त कार्यवाही हेतु नोटिस
दुर्ग ! नगर पालिक निगम, दुर्ग क्षेत्रांतर्गत स्थित शहर का सबसे बड़ा नाला जो कि उत्कल कॉलोनी वार्ड क्रमांक 47, 48 से शुरू होकर उरला के अंतिम छोर होते हुए शिवनाथ नदी में जाकर मिलता है ऐसे बडे नाले का निर्माण कार्य लगभग पूर्णतः की और है विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त हरेश मण्डावी लगातार शंकर नगर नाला निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते रहते है एवं इसी सक्रियता के कारण आज शंकर नगर नाला का निर्माण कार्य पूर्णतः की ओर अग्रसर है । आज निगम आयुक्त हरेश मण्डावी ने आकस्मिक रूप से विभागीय अधिकारियों के साथ शंकर नगर नाला के निर्माण कार्यो का जायजा मौके पर जाकर लिया एवं उन्होने पाया कि शंकर नाला निर्माण कार्य के संतराबाडी के पास छोटे से पुलिया निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा लेटलतीफी की जा रही है उन्होने वही पर उपस्थित ठेकेदार को कार्य में लेटलतीफी के लिए फटकार लगायी एवं विभागीय अधिकारी कार्यपालन अभियंता एवं सहायक अभियंता को निर्देशित किया कि 20 जुन तक उक्त कार्य को पूर्ण करने हेतु संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करे एवं निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण करावे अन्यथा संबंधित ठेकेदार एवं अधिकारियो के विरूद्ध जवाबदेही तय की जावेगी । उन्होने अधिकारियों को निर्देशित कर कहा कि आप लोग स्वयं प्रतिदिन फील्ड में रहकर निर्माण कार्यो की प्रगति का जायजा ले एवं मुझे अवगत करावें । निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता आर0के0 पाण्डेय, सहायक अभियंता आर0के0 जैन, उपअभियंता सुरेश केवलानी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली एवं संबंधित ठेकेदार उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!