दीप्ति दुबे अध्यक्ष, शैलेंद्र सचिव बने

by sadmin
Spread the love

रायपुर . सामाजिक संस्था सांस्कृतिक विवेकानंद उत्कर्ष परिषद (छत्तीसगढ़) का आमसभा संस्था कार्यालय में रखा गया। जहां 20 बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिसमें किए जा रहे सामाजिक कार्यों को और बेहतर करने तथा समाज सेवा करने वाले इच्छुक लोगों को  जोड़ने संबंधी निर्णय लिया गया।

पूर्व कार्यकारिणी का समय पूर्ण होने पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से श्रीमती दीप्ति दुबे को अध्यक्ष चुना गया, वहीं उपाध्यक्ष श्रीमती शालिनी शर्मा व सचिव श्री शैलेंद्र दुबे, कोषाध्यक्ष श्री संजय शर्मा बने।
बैठक में सौरभ तिवारी, संजय दुबे,सुभाष तिवारी राहुल गुप्ता, प्रदीप मार्टिन, रीता दुबे, कपिल तिवारी, रश्मि शर्मा, मनीष तिवारी, ममता साहू, सरोज आदि उपस्थित थे।
उक्त जानकारी कार्यालय प्रभारी मनीष तिवारी ने एक विज्ञप्ति में दी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!