ईरान में पटरी से उतरी ट्रेन

by sadmin
Spread the love

पूर्वी ईरान में बुधवार तड़के एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई जिसके कारण 19 यात्रियों की मौत हो गई और 50 से अधिक जख्मी बताए जा रहे हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस ट्रेन दुर्घटना के कारण घायलों व मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। तबस के करीब आज तड़के ट्रेन की सात में से चार कोच पटरी से उतर गई। एंबुलेंस और तीन हेलीकाप्टरों के साथ राहतकर्मियों की टीम मौके पर पहुंच गई।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!