सहारनपुर के गुप्ता बंधु यूएई में गिरफ्तार

by sadmin
Spread the love

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के करीबी और भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे गुप्ता बंधुओं को संयुक्त अरब अमीरात से गिरफ्तार कर लिया गया है। दक्षिणी अफ्रीकी सरकार ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। इसके बाद भ्रष्टाचार के आरोपी गुप्ता बंधुओं को दक्षिण अफ्रीका वापस लाने की कवायद तेज हो गई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उनकी वापसी होगी या नहीं। दरअसल, दोनों देशों ने अप्रैल, 2021 में प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर किए थे। सरकार का कहना है कि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। गुप्ता बंधुओं अजय, अतुल और राजेश गुप्ता पर आरोप है कि तीनों ने पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ नजदीकी के चलते बड़े पैमाने पर अरबों की स्थानीय मुद्रा का गबन किया। यह भ्रष्टाचार 2009 से 2018 के बीच किया गया। हालांकि, घोटालों के सामने आने के बाद वे दक्षिण अफ्रीका से भाग गए थे। उनके खिलाफ काफी प्रदर्शन भी हुए थे। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने पहली बार यह स्वीकार किया था कि अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के भीतर मतभेदों के कारण देश में घोटाले में कथित तौर पर लिप्त गुप्ता परिवार के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं हो सकी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!